भक्ति में डूबा नवागांव, गूंजा “हरे राम हरे कृष्णा” का जयघोष


भक्ति में डूबा नवागांव, गूंजा “हरे राम हरे कृष्णा” का जयघोष

धरमजयगढ़ - क्षेत्र के ग्राम नवागांव में आयोजित हरे राम हरे कृष्णा (विष्णुनाम अष्ट पहरी) यज्ञ में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, जिला उपाध्यक्ष गोकुल यादव एवं मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू, टीकाराम पटेल, जानू सिँह सिदार, किशोर बेहरा, महकुल समाज ब्लॉक अध्यक्ष नित्यानंद यादव, राज पटेल, भानु प्रताप यादव, विशेष रूप से शामिल हुए।
यज्ञ स्थल पर पूरे वातावरण में हरे राम हरे कृष्णा के मंत्रों की गूंज ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। 24 घंटे चलने वाले इस अष्ट पहरी यज्ञ में गांव के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और धर्म लाभ अर्जित किया।
मुख्य अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारा बढ़ाते हैं।
ग्राम नवागांव में आयोजित इस भव्य यज्ञ ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि आस्था और भक्ति ही समाज को जोड़ने की सबसे बड़ी ताकत है। पूरे आयोजन में ग्रामीणों का उत्साह और समर्पण देखते ही बन रहा था।

हरे राम हरे कृष्णा” के जयघोष से गुंजायमान हुआ पूरा क्षेत्र "

Post a Comment

Previous Post Next Post