धरमजयगढ़ में मौत का मंजर: लोडेड ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की दर्दनाक मौत — अवैध पत्थर उत्खनन पर उठे सवाल




 बड़ी खबर | धरमजयगढ़ में दर्दनाक हादसा 

धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम जमरगी डी में एक बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां जंगल से पत्थर लाते समय एक लोडेड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई मृतक का नाम रामप्रसाद विश्वकर्मा उम्र लगभग 55 वर्ष  निवासी जबगा बताया जा रहा है

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर में भारी मात्रा में जंगली पत्थर लादा गया था और रास्ता कच्चा व ऊबड़-खाबड़ होने के कारण वाहन संतुलन खो बैठा। ट्रैक्टर के पलटते ही मजदूर उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 सबसे बड़ा सवाल???

आखिर जंगल से इस तरह अवैध रूप से पत्थर लाने का काम किसकी अनुमति से हो रहा था?

क्या प्रशासन को इसकी भनक नहीं थी, या फिर सब कुछ मिलीभगत से चल रहा था?ग्रा

मीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से जंगल से अवैध पत्थर उत्खनन और परिवहन का खेल जारी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

 जिम्मेदार कौन?

इस हादसे ने एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही और अवैध कार्यों पर नियंत्रण न होने की पोल खोल दी है। अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो शायद एक गरीब मजदूर की जान नहीं जाती।

 मांग उठी तेज

ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 पुलिस प्रशासन और फारेस्ट अधिकारी द्वारा आगे की कार्रवाही की जा रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post