ब्रेकिंग न्यूज: खम्हार ग्रामीण बैंक का ताला टूटा, इलाके में मचा हड़कंप!


 धरमजयगढ़़। धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम खम्हार स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बैंक का मुख्य ताला टूटा हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध स्थिति देखकर तुरंत बैंक कर्मचारियों और पुलिस को सूचना दी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही धरमजयगढ़़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं बैंक प्रबंधन द्वारा शाखा के अंदर रखी नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बहरहाल जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post