दिनेश चतुर्वेदी और प्रकाश रावण की मौजूदगी में मुंगेली में मनी कांशीराम जयंती कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह मुंगेली रेस्ट हाउस में उमड़ी भीम रेजिमेंट की भीड़, मान्यवर कांशीराम को किया नमन।

 



मुंगेली - दिनांक 15 मार्च को बहुजन नायक अर्थात बहुसंख्यक समाज के मसीहा मान्यवर कांशीराम साहब का जयंती मनाते हुए गैर राजनैतिक भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ ने किया संगठन विस्तार

मान्यवर कांशीराम साहब के कुछ अनमोल विचार इस तरह है

“मैं घर वापस नहीं लौटूंगा, मैंने अपना संपूर्ण जीवन फुले–शाहू–अंबेडकर के मिशन को समर्पित कर दिया है।”

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के संस्थापक दिनेश चतुर्वेदी &सहसंस्थापक आर के डहरिया जी के मार्गदर्शन पर भीम रेजिमेंट मुंगेली की जिला स्तरीय बैठक आयोजित था जहां मुख्य अतिथि के तौर पर भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी जी, और युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश जोशी(रावण) जी प्रदेश विधिक सलाहकार अधिवक्ता नरेंद्र गेंदले जी जिला अध्यक्ष कुलदीप जांगड़े की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।



बैठक प्रारंभ करने से पहले जननायक मान्यवर श्री कांशीराम साहब जी और बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर उपस्थित लोगों और संगठन कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों के बीच विचारगोष्ठी ,समाज का गौरवशाली इतिहास,कांसीराम साहब की सामाजिक संघर्ष,संवैधानिक चर्चा, महिला सुरक्षा, सोशल मीडिया अफवाह, संगठन विस्तार, अनेकों विषय में बारी बारी चर्चा हुई।

उक्त बैठक मुंगेली रेस्ट हाउस में संपन्न


प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में हुआ


इस भव्य आयोजन में भीम रेजिमेंट के प्रदेश और जिला स्तर के दिग्गज संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: दिनेश चतुर्वेदी (प्रदेश अध्यक्ष, भीम रेजिमेंट) प्रकाश रावण (प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ)

नरेंद्र गेंदले (प्रदेश सलाहकार) कुलदीप जांगड़े (जिला अध्यक्ष, मुंगेली) सूरज डिसूजा (जिला उपाध्यक्ष) कार्यक्रम के अंत में भीम रेजिमेंट के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे संविधान की एक धारा व मान्यवर कांशीराम साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और शोषित पीड़ित वंचित समाज के हक की लड़ाई को निरंतर आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के संस्थापक कहते है दलित कोई जाति नहीं है जो भी व्यक्ति प्रताड़ित है संवैधानिक अधिकारों से वंचित है वह दलित है चाहे वह किसी भी जाती धर्म समुदाय की हो उक्त बैठक में भारी संख्या में भीम रेजिमेंट के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता ,आम जनता भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post