ब्रेकिंग न्यूज़ ,धरमजयगढ़़ में मेडिकल दुकान में चोरी, CCTV से छेड़छाड़ कर नकदी पार!

 

रिपोर्टर जयपाल सक्सेना की रिपोर्ट में

धरमजयगढ़़। धरमजयगढ़़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम *मिरीगुड़ा* में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मेडिकल दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और हड़कंप का माहौल निर्मित हो गया है।


बता दें,मिली जानकारी के अनुसार, चोर देर रात मेडिकल दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दुकान में रखी अलमारी का लॉक भी तोड़ डाला। बताया जा रहा है कि अलमारी में रखे लगभग *25 हजार रुपये नगद* अज्ञात चोर अपने साथ ले गए।






वहीं घटना की गंभीरता इस बात से भी समझी जा सकती है कि चोरों ने वारदात के दौरान दुकान में लगे *सीसीटीवी कैमरे से भी छेड़छाड़* की। कैमरे में दर्ज समय के अनुसार घटना लगभग *सुबह 4 बजे* की बताई जा रही है, क्योंकि उसी दौरान कैमरा बाधित हुआ।


वहीं घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल संचालक ने तत्काल धरमजयगढ़ पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की जांच कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरी में शामिल अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बहरहाल लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post