प्रधानमंत्री आवास मामले में आवेदक ने की अपील, पुनः निष्पक्ष जाँच की मांग

 प्रधानमंत्री आवास मामले में आवेदक ने की अपील, पुनः निष्पक्ष जाँच की मांग

धरमजयगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत नकना जनपद पंचायत धरमजयगढ़ में प्रधानमंत्री आवास से जुड़े एक मामले को लेकर आवेदक द्वारा अपीलीय अधिकारी के समक्ष पुनः जाँच की मांग करते हुए अपील प्रस्तुत की गई है। आवेदक ने जाँच प्रक्रिया पर असंतोष जताते हुए कहा है कि उन्हें बिना पूर्व सूचना दिए जाँच पूरी कर प्रकरण बंद कर दिया गया।

अपील में उल्लेख किया गया है कि जाँच प्रक्रिया के दौरान आवेदक को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं दिया गया। साथ ही जिस जनप्रतिनिधि के कार्यकाल में संबंधित कार्य हुआ, उन्हें ही जाँच का साक्षी या जाँच का हिस्सा बनाए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं।

आवेदक ने अपनी अपील में कहा है कि जाँच अपूर्ण, भ्रामक एवं संदिग्ध प्रतीत होती है, इसलिए पूरे मामले की पुनः निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से जाँच कराई जानी चाहिए। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि भविष्य में होने वाली किसी भी जाँच की पूर्व सूचना उन्हें उपलब्ध कराई जाए ताकि वे जाँच के दौरान उपस्थित होकर आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज प्रस्तुत कर सकें।

मामले में आवास हेतु दी गई जमीन को लेकर भी जानकारी मांगी गई है। अपील में पूछा गया है कि जमीन आवास निर्माण से पहले दी गई थी या बाद में, क्या दानदाता द्वारा इस संबंध में कोई शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया था, तथा जमीन के दस्तावेज दानदाता या हितग्राही के पास हैं या नहीं ।

आवेदक का कहना है कि इन सभी पहलुओं की पारदर्शी जाँच होने से पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब इस अपील पर प्रशासनिक स्तर पर क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर नजर बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post