धरमजयगढ़ ब्रेकिंग: अवैध कोयला परिवहन पर पुलिस की गाज, ट्रैक्टर सहित एक आरोपी गिरफ्तार...

 


धरमजयगढ़ ब्रेकिंग: अवैध कोयला परिवहन पर पुलिस की गाज, ट्रैक्टर सहित एक आरोपी गिरफ्तार 

​धरमजयगढ़। क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के बोरो गांव के पास पुलिस की टीम ने दबिश देकर अवैध कोयले से लदे एक सोनालिका ट्रैक्टर को जब्त किया है। मौके से एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है।




​प्रमुख बिंदु:

​पकड़ में आया तस्कर: सूचना मिलते ही मुस्तैद पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर कोयला लोड ट्रैक्टर को रोका।

​पुराना कनेक्शन: सूत्रों के अनुसार, जब्त किया गया सोनालिका ट्रैक्टर उन्हीं तस्करों का बताया जा रहा है जो लंबे समय से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं।

​विवादित क्षेत्र: गौरतलब है कि बोरो और संगरा के जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं। कुछ दिनों पूर्व ही प्रशासन ने यहां एक चेन माउंटेन मशीन और भारी मात्रा में कोयला जब्त किया था।

​जंगलों में अब भी डंप है कोयला 🌲📦

​स्थानीय सूत्रों का दावा है कि कार्रवाई के बावजूद बोरो और संगरा के जंगलों में अब भी कई टन अवैध कोयला डंप पड़ा हुआ है, जिसे धीरे-धीरे खपाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post