फेस स्कैन में हाजिरी, फिर मजदूर गायब! आंगनबाड़ी भवन निर्माण में डिजिटल हाजिरी पर उठे गंभीर सवाल


धरमजयगढ़। जनपद पंचायत धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत पत्थलगांवखुर्द में वीबी-जी राम जी के तहत आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य को लेकर डिजिटल हाजिरी और जमीनी हकीकत के बीच कथित अंतर ने पूरी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह के समय कुछ लोगों को रोजगार सहायक द्वारा कार्यस्थल पर लाया जाता है। 

हाजिरी ऑनलाइन काम जमीन पर नदारत,पत्थलगांव खुर्द में बड़ा सवाल...क्या निरीक्षण में अधिकारी भी नदारद??

वहां फोटो अथवा फेस स्कैन के माध्यम से उनकी उपस्थिति दर्ज की जाती है और हाजिरी पूरी होने के बाद वे वापस अपने घर लौट जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार यह प्रक्रिया लगातार देखी जा रही है, जबकि निर्माण स्थल पर नियमित रूप से कोई वास्तविक श्रम कार्य होता दिखाई नहीं देता। यदि ग्रामीणों के आरोप सही हैं तो मामला बेहद गंभीर है। क्योंकि वीबी-जी राम जी के तहत श्रमिक की उपस्थिति महज डिजिटल प्रक्रिया नहीं, बल्कि वास्तविक कार्य से जुड़ी होनी चाहिए। ऐसे में कार्यस्थल पर कुछ मिनटों के लिए उपस्थिति दर्ज कराने के बाद श्रमिकों के वापस लौटने की शिकायत यह सवाल खड़ा करती है कि आखिर फेस स्कैन किस काम की पुष्टि कर रहा है—वास्तविक श्रम की या केवल कार्यस्थल पर उपस्थिति की


Post a Comment

Previous Post Next Post