धरमजयगढ़/कापू। तहसील कापू में 2 अगस्त 2026 को प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज (पंजीयन क्रमांक छ.ग. राज्य 3933/2012) की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला रायगढ़ के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सर्वसम्मति से धर्मजयगढ़ ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष भेखराम खडबंधे (घरघोड़ा), जिला उपाध्यक्ष सोहन लाल टंडन (धरमजयगढ़), उमाशंकर जांगड़े एवं रामलाल महेश्वरी (मीडिया प्रभारी, धरमजयगढ़) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सर्वसम्मति से कृत राम कास्ते को ब्लॉक अध्यक्ष, विनोद कुमार बघेल को उपाध्यक्ष, फलित रात्रे को सचिव, खुशयाली बघेल को कोषाध्यक्ष तथा लेखराज खुंटे को सह-सचिव चुना गया। इसके अलावा विभिन्न ग्रामों एवं प्रकोष्ठों के लिए उपाध्यक्ष, संरक्षक, प्रवक्ता, कार्यकारिणी सदस्य तथा मीडिया प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज में शिक्षा, संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता, युवाओं की भागीदारी तथा समाज हित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में सभी नवगठित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए समाज के विकास और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।
दैनिक प्रभात छत्तीसगढ़ क्राइम रिपोर्टर रोशन कुर्रे की खास रिपोर्ड में


