सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी, युवक ने वीडियो जारी कर माफी मांगकर जताया पश्चाताप!

 

स्टेट ब्यूरो जयपाल सक्सेना की रिपोर्ट में
धरमजयगढ़। सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ-साथ मर्यादा और जिम्मेदारी का निर्वहन भी उतना ही आवश्यक है। इसी क्रम में बीते दिनों व्हाट्सएप ग्रुप "नई आवाज धरमजयगढ़ 2" में हुई एक घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। बता जानकारी के अनुसार, दैनिक प्रभात सीजी वेब पोर्टल पर प्रकाशित समाचार "धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की अधिसूचना, विकास के नए युग में प्रवेश करेगा क्षेत्र" को व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किया गया था। उक्त समाचार पर प्रतिक्रिया देते हुए ग्राम कर्राबेंवरा, थाना लैलूंगा निवासी शेखर पैंकरा द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के संबंध में आपत्तिजनक एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी की गई। और वहीं टिप्पणी सामने आने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। इसकी जानकारी भाजपा नेताओं द्वारा संबंधित लैलूंगा थाना और धरमजयगढ़़ के रैरूमा चौकी थाना को दी गई, जिसके बाद  लैलूंगा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित मोबाइल नंबर के आधार पर युवक की पहचान कर उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया।और पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए खेद व्यक्त किया। इसके पश्चात उसने व्हाट्सएप ग्रुप में एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी तथा भविष्य में इस प्रकार की टिप्पणी या कृत्य दोबारा न करने का आश्वासन दिया। और यह घटना सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच डिजिटल मंचों पर संयमित और जिम्मेदार व्यवहार की आवश्यकता को रेखांकित करती है। किसी भी व्यक्ति, जनप्रतिनिधि अथवा संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्तियों के प्रति सम्मानजनक और मर्यादित भाषा का प्रयोग करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। 

बहरहाल संबंधित सदस्य द्वारा अपनी टिप्पणी पर खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी जा चुकी है। ऐसे में यह घटना समाज के लिए एक सीख के रूप में देखी जा सकती है कि मतभेद और विचारों की अभिव्यक्ति लोकतांत्रिक अधिकार हैं, किंतु उनकी प्रस्तुति शालीनता, संवेदनशीलता और सामाजिक सौहार्द की मर्यादाओं के भीतर होनी चाहिए।

और व्हाट्सएप समूहों और सोशल मीडिया मंचों का उद्देश्य स्वस्थ संवाद, रचनात्मक विचार-विमर्श और सकारात्मक चर्चा को बढ़ावा देना है। अतः सभी नागरिकों से अपेक्षा है कि वे डिजिटल माध्यमों का उपयोग जिम्मेदारीपूर्वक करें और ऐसी किसी भी टिप्पणी से बचें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों या सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post