किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण एवं मांगों को लेकर शांतिपूर्ण रैली के माध्यम से नायब तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन



 स्टेट ब्यूरो की रिपोर्ट में


दिनांक : 23 जून 2026, मंगलवार


रायगढ़ जिले के अंतर्गत तहसील कापू में किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर विशाल शांतिपूर्ण रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में किसान एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ब्लॉक इकाई धरमजयगढ़ (कापू) के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।


भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला प्रभारी भरत खंडेला जी, ब्लॉक प्रभारी फलित रात्रे जी तथा अन्य सदस्यों के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन नायब तहसीलदार महोदय को माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया।


ज्ञापन में किसानों की प्रमुख समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से रखा गया। किसानों ने बताया कि उन्हें समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पाता है, जिसके कारण मजबूरी में अधिक कीमत पर निजी दुकानों से खाद खरीदनी पड़ती है। कई बार किसानों को निर्धारित मूल्य से कई गुना अधिक कीमत चुकानी पड़ती है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।


इसके अतिरिक्त कृषि कार्य के दौरान किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार डीजल एवं पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पाता है। किसानों ने मांग की कि ट्रैक्टर एवं कृषि कार्य में उपयोग होने वाले वाहनों के लिए कम से कम ₹3000 तक का डीजल प्रति दिन उपलब्ध कराया जाए, ताकि खेती के कार्य प्रभावित न हों।


किसानों की एक प्रमुख मांग तहसील कापू में अपेक्स बैंक की शाखा स्थापित करने की भी रही। किसानों का कहना है कि धान बिक्री की राशि निकालने के लिए उन्हें घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है। कापू एक अधिक आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण यहां बैंक शाखा की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।


ज्ञापन प्राप्त करने के पश्चात नायब तहसीलदार महोदय ने किसानों की समस्याओं एवं मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।


✊ किसान एकता जिंदाबाद ✊

💙 जय भीम • जय संविधान 💙

भीम आर्मी भारत एकता मिशन

ब्लॉक इकाई – धरमजयगढ़ (कापू), जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़)

Post a Comment

Previous Post Next Post