धरमजयगढ़। धरमजयगढ़-कापू मुख्य मार्ग पर स्थित मड़वाताल घाट में एक सड़क हादसा उस समय हो गया, जब एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।
बता दें,प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर सरिया गांव का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन कापू की ओर से धरमजयगढ़ मार्ग पर संचालित हो रहा था। इसी दौरान मड़वाताल घाट के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। दुर्घटना में घायल चालक को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
तहसील रिपोर्टर-रामलाल महेश्वरी की खास रिपोर्ट मो.9589977832


