अव्यवस्थाओं के बीच संचालित मीना बाजार,नियमों को लेकर संशय की स्थिति!

 



धरमजयगढ़। दशहरा मैदान इन दिनों रंग-बिरंगी रोशनी और भीड़भाड़ से गुलजार है। बड़ी संख्या में लोग मनोरंजन और खरीदारी के लिए मीना बाजार पहुंच रहे हैं,लेकिन इसी बीच सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर कई सवाल भी उठने लगे हैं।मीना बाजार के संचालन से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम और शर्तें इस बार स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रही हैं। लोगों की सुरक्षा सुगमता से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। मैदान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की उपस्थिति रहती है, ऐसे में सुरक्षा मानकों का पालन अत्यंत आवश्यक माना जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मीना बाजार संचालन के दौरान जिन नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए, उनमें से कई बिंदुओं पर गंभीरता नहीं दिखाई दे रही है। आगजनी जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी, विद्युत सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर भी चर्चा हो रही है।ब


ता दें,पिछले वर्ष मीना बाजार को जारी अनुमति पत्र में सुरक्षा संबंधी कई विस्तृत गाइडलाइन शामिल थीं, जबकि इस बार जारी अनुमति में उन नियमों की संख्या और स्पष्टता कम दिखाई दे रही है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या सुरक्षा मानकों में बदलाव किया गया है या फिर कुछ आवश्यक शर्तों को नजरअंदाज किया गया है?!

Post a Comment

Previous Post Next Post