धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ के कापू थाना क्षेत्र के धरमजयगढ़ कापू मुख्य मार्ग के मडवाताल घाट में एक माजदा वाहन का हादसा हो गया है। मिली जानकारी अनुसार बता दें,घटना समय सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। जो कि कापू से धरमजयगढ़ की ओर जा रही थी,बताया जा रहा वाहन की ब्रेक फेल होने की वजह से घटना घटी है। बहरहाल कापू पुलिस घटना की सुचना पर मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
दैनिक प्रभात,तहसील रिपोर्टर- रामलाल महेश्वरी कापू!!
Tags
कापू
