जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत लिम्हईपुर के ग्रामीण विगत कई वर्षों से सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना कर रहे हैं बरसात के दिनों में गांव की मुख्य सड़क कीचड़ एवं जल भराव से भर जाती है जिससे ग्रामीणों को आवागमन करने में अत्यधिक कठिनाइयां का सामना करना पड़ता है ग्राम वासियों द्वारा कई बार संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की और
आकर्षित कराया गया है किंतु अब तक कोई ठोस पहला नहीं की गई स्थिति या है की विद्यालय जाने वाले छोटे विद्यार्थी और बुजुर्ग महिला पुरुष प्रतिदिन इसी कीचड़ भरे रास्ते से आवागमन करना पड़ता है लगभग लगभग यहां चार किलोमीटर के करीब कीचड़ का सामना करना पड़ता है लिम्हईपुर अटल चौक से सिहरापारा तक ना ही रोड है और ना ही नाली है करपी मुरकी तक रोड भी है लगभग 4 किलोमीटर तक की यहां आवागमन करने के लिए केवल एक ही मुख्य मार्ग है और बरसात के दिनों में नाली ना होने कारण पानी रोड में भर जाती है जिससे पानी भराव कारण गंदे पानी में मच्छर पनप जाते हैं जिससे ग्रामीणों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है इस गंभीर समस्या को देखते हुए भीम रेजीमेंट के सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश मोहले और उनके साथियों के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी जनपद पंचायत तथा एस डी एम को ज्ञापन सौंपा गया


