दिनांक 28 जून 2026/विजयनगर क्षेत्र के कापू में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 32 वर्षीय हितेश्वरी राठिया को घर के आंगन में काम करने के दौरान अचानक एक भारतीय नाग (कोबरा) ने काट लिया।
सांप के काटते ही परिजनों ने बिना देर किए महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया। समय पर इलाज मिलने से महिला की जान बच गई और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार, हितेश्वरी राठिया अब खतरे से बाहर हैं।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों से अपील की गई है कि बरसात के मौसम में घर और आसपास की जगहों की साफ-सफाई रखें तथा सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने का प्रयास करने के बजाय तुरंत वन विभाग या सर्प विशेषज्ञ को सूचना दें।
और वन विभाग के सर्प मित्र पारस नाथ जी के द्वारा रेस्क्यू कर सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया

