धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में 'धर्म परिवर्तन' की सूचना के बाद हड़कंप, तत्काल मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी

 



धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में 'धर्म परिवर्तन' की सूचना के बाद हड़कंप, तत्काल मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के मीरिगुड़ा गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में कथित तौर पर सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन कराए जाने की जानकारी मिली। क्षेत्र के गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना मिलने पर बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष समय अग्रवाल ने थाना प्रभारी को तत्काल इस आशय की सूचना दी। जिसके बाद धरमजयगढ़ थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने तत्काल संज्ञान लिया और स्वयं मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम के साथ मोर्चा अध्यक्ष समय अग्रवाल पार्षद जानू सिदार और बीजेपी युवा मोर्चा मंडल मंत्री गुलशन जायसवाल वहां गए। स्थानीय पुलिस टीम के पहुंचने के बाद वहां खलबली मच गई। 


इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मीरिगुड़ा गांव के एक घर में कुछ लोग इकट्ठे हुए थे और वहां मौजूद एक शख्स द्वारा कथित तौर पर एक 'प्रार्थना सभा' को संबोधित किया जा रहा था। वहां करीब दो दर्जन से अधिक लोग एकत्रित हुए थे। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी को वहां मौजूद शख्स ने बताया कि वहां पर किसी को भी जबरन या दबाव डालकर नहीं बुलाया गया है। पूरी तस्दीक के बाद थाना प्रभारी द्वारा वहां उपस्थित लोगों को समझाइश दी गई कि गांव में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि के बारे में पुलिस को तत्काल सूचना दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक और गोपनीय तरीके से किया जा रहा कोई भी काम संदेह को बढ़ाता है और कई बार इसके विपरीत परिणाम सामने आते हैं, इसलिए ऐसे कार्यों में संलिप्त होने से बचना जरूरी है। थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने हिदायत देते हुए कहा कि आगे ऐसे किसी भी गोपनीय और संदेहास्पद स्थिति की जानकारी मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post