खुशखबरी: धरमजयगढ़़ निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवं परामर्श ओपीडी शिविर का आयोजन!


धरमजयगढ़। बदलती जीवनशैली, बढ़ते तनाव और प्रदूषण के दौर में निःसंतानता की समस्या आज समाज के सामने एक गंभीर चुनौती बनकर उभर रही है। ऐसे संवेदनशील विषय पर जागरूकता और उपचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर तथा आरोग्य हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवं परामर्श ओपीडी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष शिविर आगामी 31 मई 2026, रविवार को आरोग्य हॉस्पिटल, धरमजयगढ़ में आयोजित होगा, जिसमें इन्फर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल निःशुल्क जांच एवं परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगी।

डॉ. रश्मि गोयल ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते मानसिक तनाव, अनियमित दिनचर्या और प्रदूषण के कारण बांझपन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। कई दंपति समय रहते उपचार के प्रति गंभीर नहीं हो पाते, जिससे उम्र बढ़ने के साथ समस्या और जटिल हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में निःसंतानता के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना है।

उन्होंने कहा कि आज भी समाज के अनेक हिस्सों में संतान न होने पर महिलाओं को दोषी ठहराया जाता है, जबकि विभिन्न सर्वेक्षणों के अनुसार पचास प्रतिशत से अधिक मामलों में पुरुष भी समान रूप से जिम्मेदार पाए जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि दंपति बिना झिझक सही समय पर चिकित्सकीय सलाह लें और आधुनिक उपचार पद्धतियों का लाभ उठाएं। वहीं अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में निःशुल्क वीर्य जांच एवं विशेषज्ञ सलाह दी जाएगी। साथ ही सभी प्रकार की जांचों में 25 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि अपेक्स हॉस्पिटल द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार के जनजागरूकता एवं उपचार शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन का प्रयास है कि रायगढ़ सहित धरमजयगढ़ और आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोगों को महानगरों की ओर पलायन किए बिना अत्याधुनिक इन्फर्टिलिटी उपचार सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें। और वहीं अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि असुविधा से बचने के लिए इच्छुक दंपति मोबाइल नंबर 9329142515 एवं 9329915091 पर अग्रिम पंजीयन करवा सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post