धरमजयगढ़। आधुनिक जीवनशैली, बढ़ते मानसिक तनाव, अनियमित खानपान और पर्यावरणीय प्रदूषण के प्रभाव ने आज मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ पारिवारिक जीवन को भी गहराई से प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इन्हीं गंभीर चुनौतियों के बीच निःसंतानता की समस्या समाज में तेजी से उभरती एक संवेदनशील चिंता बन गई है। ऐसे समय में क्षेत्र के निःसंतान दंपतियों को राहत और नई उम्मीद देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर तथा आरोग्य हॉस्पिटल, धरमजयगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 31 मई 2026, रविवार को निःशुल्क जांच एवं परामर्श ओपीडी शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष स्वास्थ्य शिविर आरोग्य हॉस्पिटल, धरमजयगढ़ में आयोजित होगा, जहां प्रसिद्ध इन्फर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल दंपतियों को निःशुल्क परामर्श एवं आवश्यक जांच संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।
शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. रश्मि गोयल ने कहा कि वर्तमान दौर में तनावपूर्ण जीवनशैली, बढ़ते प्रदूषण और असंतुलित दिनचर्या के कारण पुरुष एवं महिलाओं दोनों में प्रजनन संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि कई दंपति संकोच अथवा जागरूकता के अभाव में समय पर चिकित्सकीय सलाह नहीं लेते, जिससे समस्या धीरे-धीरे गंभीर रूप धारण कर लेती है। और उन्होंने समाज में व्याप्त उस पुरानी सोच पर भी चिंता जताई, जिसमें संतान न होने की स्थिति में केवल महिलाओं को जिम्मेदार माना जाता है। डॉ. गोयल के अनुसार विभिन्न चिकित्सकीय अध्ययनों में यह स्पष्ट हुआ है कि लगभग आधे मामलों में पुरुष भी समान रूप से जिम्मेदार पाए जाते हैं। ऐसे में आवश्यक है कि दंपति बिना झिझक विशेषज्ञों से समय रहते संपर्क करें और उचित उपचार प्राप्त करें।
बता दें,अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक शिविर में निःशुल्क वीर्य जांच, विशेषज्ञ परामर्श तथा विभिन्न आवश्यक जांचों पर 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी। साथ ही वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को महानगरों की ओर भटकने के बजाय स्थानीय स्तर पर आधुनिक इन्फर्टिलिटी उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अपेक्स हॉस्पिटल द्वारा पूर्व में भी स्वास्थ्य जागरूकता और जनहित से जुड़े कई शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि यह पहल निःसंतान दंपतियों के लिए आशा और विश्वास का नया द्वार खोलने वाली साबित हो सकती है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने इच्छुक दंपतियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने हेतु मोबाइल नंबर 9329142515 एवं 9329915091 पर संपर्क कर अग्रिम पंजीयन अवश्य करा लें।
