संगठन विस्तार व अंबेडकर जयंती के अवसर पर भीम रेजिमेंट द्वारा छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक आज

 



खैरागढ़। दिनांक 22 मार्च 2026 को भीम रेजिमेंट की जिला स्तरीय बैठक ग्राम ढिमरिंकुआ (खैरागढ़) में संपन्न हुई। बैठक भीम रेजिमेंट के संस्थापक दिनेश चतुर्वेदी एवं प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी तथा प्रदेश महासचिव रेखराम सोनवानी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार, संवैधानिक जागरूकता एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिले के समस्त पुराने पदाधिकारियों के पद रिक्त कर दिए गए तथा नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में उमेश कोठले को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही यशवंत कोठले को जिला प्रभारी, पप्पू पात्रे को जिला उपाध्यक्ष, दिनुप्रकाश भारती को जिला महासचिव, माधव टंडन व राहुल बांधे को सह सचिव, रमेश वर्मा को कोषाध्यक्ष, राजेश बर्मन को ग्रामीण अध्यक्ष बनाया गया। संगठन को सशक्त बनाने हेतु नरेंद्र टंडन को संगठन मंत्री, हेमंत कवर को प्रचार मंत्री, विनोद साहू को आईटी सेल प्रमुख, राकेश साहू को कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भानुप्रताप मार्कण्डेय, लेखराम कवर, रवि वर्मा, पदाधिकारीयों ने जिले भर के कार्यकर्ताओं से बैठक से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post