जंगल में भैंस का शव मिला, तेंदुआ द्वारा शिकार की आशंका



 जंगल में भैंस का शव मिला, तेंदुआ द्वारा शिकार की आशंका

धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र के कापू रेंज में आने वाले ग्राम कांचीरा स्थित 706 आरएफ जंगल में एक भैंस का शव मिलने और तेंदुआ द्वारा भैंस का शिकार किए जाने की आशंका के चलते इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की स्थिति को देखते हुए तेंदुए द्वारा भैंस का शिकार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग द्वारा इस मामले की पुष्टि की गई है। 

बताया जा रहा है कि सुबह जंगल की ओर गए ग्रामीणों की नजर जब मृत भैंस पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। जानकारी के मुताबिक़ मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने देखा कि भैंस के शरीर पर गहरे घाव के निशान थे, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी जंगली जानवर ने उसका शिकार किया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वन विभाग द्वारा प्राथमिक जांच में तेंदुए के हमले की संभावना जताई जा रही है, हालांकि विभाग द्वारा विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट पुष्टि की जाएगी।

वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। खासकर शाम और सुबह के समय जंगल और आसपास के क्षेत्रों में जाने से बचने तथा मवेशियों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस घटना के बाद ग्राम कांचीरा और आसपास के इलाकों में डर का माहौल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post