 |
| 5 जुआरी कापू पुलिस के गिरफ्त में! |
कापू, धरमजयगढ़़। बीते 03–04 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात थाना कापू पुलिस द्वारा गश्त के दौरान ग्राम बंधनपुर में भारत कुर्रे के घर सामने स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ व्यक्तियों द्वारा काट-पत्ती नामक जुआ खेले जाने की सूचना पर घेराबंदी कर मौके से 5 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। जुआरियों के फड़ एवं कब्जे से कुल नगदी रकम ₹22,500 तथा 52 पत्ती ताश जप्त की गई। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना कापू में जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
एसएसपी का संदेश:"जिले में अवैध शराब, गांजा, जुआ-सट्टा जैसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। रायगढ़ पुलिस की सख्त नजर ऐसे कारोबारियों पर है। सभी थाना-चौकी प्रभारियों को नशामुक्ति को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।"*