होली से पहले अन्नदाताओं को सौगात, आज खातों में पहुंचेगी अंतर राशि!





 होली से पहले अन्नदाताओं को सौगात, आज खातों में पहुंचेगी अंतर राशि! 


धरमजयगढ़। होली पर्व से पूर्व किसानों के चेहरों पर खुशहाली की रंगत बिखेरने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप आज 28 फरवरी 2026 को किसानों के बैंक खातों में धान के बोनस की अंतर राशि तथा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि सीधे अंतरित की जा रही है।


इस शुभ अवसर पर धरमजयगढ़ के जनपद पंचायत सभा कक्ष में आज दोपहर 12:00 बजे एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें क्षेत्रीय सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषक बंधुओं की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई है।



बता दें,राज्य शासन के निर्णय के अनुसार कृषक उन्नति योजना से जुड़े 25 लाख 28 हजार से अधिक पंजीकृत चावल एवं धान बीज उत्पादक किसानों को 10,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की जाएगी। यह संपूर्ण राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे पहुंचेगी।


बहरहाल होली से पहले मिली इस आर्थिक राहत से किसानों में उत्साह का वातावरण है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post