रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन, संभाग प्रभारी रामू रोहरा तथा जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार,
अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े और भाजपा रायगढ़ जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान की अनुशंसा पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. वाई.के. शिंदे ने जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की। बता दें,जारी सूची के अनुसार सोहनलाल टंडन को अनुसूचित जाति मोर्चा जिला रायगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सोहनलाल टंडन को उपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है और संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि नई जिम्मेदारी के साथ सोहनलाल टंडन संगठन को मजबूत करने और समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

