कापू में गांजा बिक्री करते महिला गिरफ्तार

 

कापू, धरमजयगढ। बीते दिवस थाना कापू प्रभारी के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर ग्राम पखनाकोट सुकवासुपारा में दबिश दी गई, जहां आरोपिया  चम्पा यादव पति रवि कुमार यादव उम्र 58 वर्ष साकिन पखनाकोट सुकवासुपारा, थाना कापू, जिला रायगढ़ (छ.ग.) के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे गए 0.818 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹13,000 है, तथा एक Oppo A11k कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपिया द्वारा घर से गांजा बिक्री करना स्वीकार करने पर थाना कापू में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post