धरमजयगढ़।स्वास्थ्य सेवा को जन-जन तक पहुँचाने की भावना के साथ अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर तथा आरोग्य हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नगर में एक निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आमजन के लिए गुणवत्तापूर्ण परामर्श एवं उपचार का सशक्त अवसर लेकर आ रहा है।
निःशुल्क ओपीडी में सुप्रसिद्ध जनरल सर्जन डॉ मनोज गोयल उपस्थित रहेंगे, जो हार्निया, हाइड्रोसिल, बवासीर, अपेंडिक्स, पथरी एवं स्तन की गांठ जैसी शल्य चिकित्सा से जुड़ी समस्याओं पर परामर्श व उपचार देंगे।
इसी क्रम में न्यूरो सर्जन डॉ एलिन नायक न्यूरो सर्जरी से संबंधित रोगों—स्लिप डिस्क, ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन स्ट्रोक, स्पाइन सर्जरी, लकवा, मिर्गी/माइग्रेन, साइटिका तथा कमर व गर्दन दर्द—पर विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराएंगे।
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ चंद्रशेखर सिदार भी शिविर में मौजूद रहेंगे, जो बच्चों में बार-बार बुखार, उल्टी-दस्त, कुपोषण/वजन कम होना, जन्म के समय न रोना, पीलिया, एनीमिया एवं टीकाकरण से संबंधित समस्याओं के लिए परामर्श एवं उपचार देंगे।
अपेक्स हॉस्पिटल से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह निःशुल्क ओपीडी बुधवार, 25 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक आरोग्य हॉस्पिटल, धरमजयगढ़ में आयोजित की जाएगी। शिविर के दौरान दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया जाएगा।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु 9329915094 एवं 9329915092 पर संपर्क किया जा सकता है।
अपेक्स हॉस्पिटल ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य ओपीडी का लाभ उठाएँ और स्वस्थ समाज की दिशा में सहभागिता निभाएँ।
