धरमजयगढ़ में श्याम भजन व फागो उत्सव का भव्य आयोजन!

File photo,Shyam Bhajan Fagotsav 

धरमजयगढ़़।
धरमजयगढ़ के राधा कृष्ण मंदिर (गायत्री मंदिर प्रांगण) में 26 फरवरी को भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सायं 7 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें खरसिया से पधारे भजन गायक राजेश अग्रवाल अपनी सुमधुर प्रस्तुति देंगे।

श्याम बाबा के भजनों के संग फागो उत्सव विशेष आकर्षण रहेगा। आरती उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा। इत्र वर्षा, अखंड ज्योति, पुष्प वर्षा एवं अलौकिक श्रृंगार जैसे दिव्य आयोजन संध्या की शोभा बढ़ाएंगे। यह भव्य आयोजन श्याम मंडली परिवार, समस्त ग्रामवासी एवं श्याम मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न होगा। आयोजकों ने समस्त श्याम प्रेमियों से सादर आमंत्रण किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post