 |
| उत्तम पटेल, भाजपा किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष |
रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में किसान मोर्चा के संगठन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन में, संभाग
प्रभारी रामू रोहरा तथा
जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया।
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर तथा
भाजपा रायगढ़ जिला अध्यक्ष अरुणघर दीवान की अनुशंसा पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष
ललित यादव ने मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री की सूची जारी की है। जारी सूची में
धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र से उत्तम पटेल को
किसान मोर्चा का
ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं
उत्तम पटेल की नियुक्ति से क्षेत्र के किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। वहीं कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि नई जिम्मेदारी के साथ वे किसानों के हितों को मजबूती से उठाते हुए संगठन को नई दिशा और गति प्रदान करेंगे।