
संवाददाता रोशन कुर्रे की खास रिपोर्ट...!!
कापू, धरमजयगढ़। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती कापू नगर में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक समरसता के वातावरण के बीच अत्यंत भव्य रूप से मनाई गई। नए तहसील कार्यालय के सामने स्थित जैतखाम परिसर में यह आयोजन प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सोहनलाल टंडन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संत गुरु रविदास जी के चित्र के समक्ष पूजा–अर्चना एवं आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात आयोजित उद्बोधन सभा में वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन दर्शन, सामाजिक चेतना और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला। और वहीं अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सोहनलाल टंडन ने गुरु रविदास जी की जीवनी का विस्तार से वर्णन करते हुए उनकी अमर वाणी — “मन चंगा तो कठौती में गंगा”का भावपूर्ण व्याख्यान किया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने सदैव आंतरिक पवित्रता, समानता और भक्ति को जीवन का सच्चा मार्ग बताया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं कार्यक्रम सभा को रामलाल महेश्वरी, भीखराम घोगरे, जोशी कुर्रे, किरीत कास्ते, निदेश्वर प्रधान, संपत भारद्वाज, धर्मजीत टंडन, लक्ष्मी जांगड़े सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने गुरु रविदास जी के विचारों को सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव का आधार बताया।
वहीं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत सदस्य अशांति भानु टंडन, खुशियाली बघेल, खेमलाल कुर्रे (पत्रकार), राजू निराला, मनीष रात्रे, सूरज कास्ते, अमरजीत टंडन, अनुराग निराला, सतीश जांगड़े, राहुल बघेल, मनीष कास्ते, मोहन महेश्वरी, कृष्णा टंडन सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पत्थलगांव एवं लैलूंगा क्षेत्र से भी अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें संपत भारद्वाज, खिकराम घोगरे, भाजपा मंडल कापू के महामंत्री कमलेश राठिया तथा निदेश्वर प्रधान शामिल थे। वहीं कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की उल्लेखनीय सहभागिता ने आयोजन को पारिवारिक और सांस्कृतिक स्वरूप प्रदान किया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।