धरमजयगढ़। जननेता स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल की पाँचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय अग्रवाल के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित, स्पष्टवादी और जुझारू नेता बताया। धरमजयगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय अग्रवाल ने कहा कि रोशन लाल अग्रवाल हमेशा जनसामान्य के बीच रहकर कार्य करने वाले नेता थे और हजारों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बने रहे। और वहीं किसान प्रदेश उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल ने कहा कि स्वर्गीय अग्रवाल ने समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की आवाज बुलंद की और जनहित के मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू ने संगठन में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संगठन को मजबूत आधार दिया।
और युवा नेता नीरज अग्रवाल ने युवाओं के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में टीकाराम पटेल, भरत लाल साहू, जगदीश सरकार, भगवान सिंह, मुकेश अग्रवाल, समय अग्रवाल, शिवहरी जिंदल, विजय यादव, राजू ठाकुर, सुरेश राठिया, संतोष सारथी, प्रवीण श्रीवास्तव, विकास शुक्ला, युसूफ छाया, पत्रकार बंधु तथा विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
Tags
धरमजयगढ़
