सरस्वती शिशु मंदिर शिशु मंदिर ऐसा शिक्षण संस्थान है जहां बच्चों को सुबह उठने से लेकर रात के सोने तक के मंत्र सिखाए जाते हैं, जो बच्चों के जीवन में अनुशासन और संस्कार की नींव डालते हैं। सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं । यह बात लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने रायगढ़ जिले के बाकारूमा सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित वार्षिक उत्सव में कही। सांसद ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर सामाजिक शिक्षण संस्थान है, जहां बच्चों के लिए शिक्षा के साथ राष्ट्रभक्त, समाज के प्रति उनका दायित्व, वैदिक मंत्र उच्चारण तथा अनुशासन सहित शारीरिक आधुनिक तकनीकी शिक्षा दी जाती है। वार्षिक उत्सव में भी बच्चों द्वारा जो सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए उनमें भी समाज के लिए संदेश है। ऐसे शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले बच्चे देश में रहें चाहे विदेश में रहें, अपने माता-पिता अपने क्षेत्र तथा स्कूल का नाम रोशन करते हैं। सांसद राठिया ने सरस्वती शिशु मंदिर परिवार तथा कार्यक्रम में पधारे अतिथि ,बच्चों के अभिभावक तथा क्षेत्र वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सांसद राठिया ने सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंधन की मांग पर उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर के लिए मैं हमेशा से ही समर्पित रहा हूं। जो भी आवश्यकता सरस्वती शिशु मंदिर के लिए होगी उसके लिए मैं हमेशा आपके सहयोग के लिए तैयार रहूंगा। क्योंकि सरस्वती शिशु मंदिर परिवार तपस्या करके देश का भविष्य बना रहा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कमला राठिया,अतिथि के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल के संरक्षक द्वय राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, मुरारीलाल अग्रवाल,अध्यक्ष सुनील अग्रवाल,व्यवस्थापक प्रयागराज अग्रवाल,सदस्य श्यामसुंदर अग्रवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष भरत साहू,भानुप्रताप राठिया,टीमन राम गुप्ता, हेत राम राठिया,मनमोहन राठिया,योगेश्वर राठिया,अनसिंह राठिया,रामप्रसाद राठिया,ईश्वर राठिया,प्राचार्य सन्तोष पाढ़ी, प्रधानाचार्य,आचार्य,आचार्या, विद्यार्थी एवं अभिभावक सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



