धान बेचने को तरसे किसान, कोड़ासियां धान खरीदी केंद्र पर किसानों का उग्र विरोध!

लैलूंगा/कोड़ासियां।  धान खरीदी के टोकन नहीं कटने से नाराज़ किसानों का आक्रोश मंगलवार को खुलकर सामने आया, जब उन्होंने कोड़ासियां धान उपार्जन केंद्र के मंडी गेट पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और परिसर में ताला जड़कर अपनी नाराजगी दर्ज कराई। और वहीं किसानों का कहना है कि टोकन नहीं कटने से उनकी उपज खरीदी अधर में लटकी हुई है, जिससे आर्थिक चिंता बढ़ती जा रही है। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार लैलूंगा मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की। मौके पर लगभग 20 किसानों के टोकन कटवाए भी गए, परंतु इससे बाकी किसानों का असंतोष कम नहीं हुआ। वहीं प्रदर्शनकारी किसानों ने स्पष्ट कहा कि आंशिक समाधान स्वीकार्य नहीं है — जिन किसानों के टोकन शेष हैं, उनके भी तत्काल टोकन काटे जाएं और सभी का धान समान रूप से खरीदा जाए, ताकि किसी प्रकार का भेदभाव न हो। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस लैलूंगा के पूर्व अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा तथा पूर्व विधायक हृदय राम राठिया भी किसानों के समर्थन में मंडी के सामने धरने पर बैठे और प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post