भाजपा मंडल धरमजयगढ़ की परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठनात्मक मजबूती व आगामी कार्ययोजना पर हुई विस्तृत चर्चा!

धरमजयगढ़। भारतीय जनता पार्टी मंडल धरमजयगढ़ की परिचयात्मक बैठक के अंतर्गत मोर्चा जिलाध्यक्षों का दौरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोरंजन साहू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष असलम हुसैन, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष असलम राठिया, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ललित यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव, प्रदेश किसान मोर्चा प्रकल्प के संयोजक टीकाराम पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू, मंडल महामंत्री भोगेश्वर बहेरा एवं जगदीश सरकार उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शिशुपाल गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य महेश चैनानी, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी राज पटेल, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी राठिया एवं राशिबाई राठिया, मंडल मंत्री सुमित्रा चौहान एवं दीपांजलि पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता बैठक में सम्मिलित हुए।
वहीं समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा मोर्चों के जिलाध्यक्षों का आत्मीय स्वागत किया गया। परिचय सत्र के उपरांत संगठनात्मक रचना को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मंडल पदाधिकारी, नगर के पार्षदगण एवं जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे संगठनात्मक एकजुटता और ऊर्जा का संचार हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post