धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र में अवैध धान परिवहन के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वहीं मिली जानकारी अनुसार आज सायंकाल लगभग 3 से 4 बजे के मध्य दुर्गापुर मंडी परिसर में प्रशासनिक टीम ने दबिश देकर तीन ट्रैक्टरों को पकड़ते हुए कुल 270 बोरा धान जप्त किया। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवैध रूप से धान की ढुलाई की गुप्त सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मौके पर की गई जांच में तीनों ट्रैक्टरों में लदा धान बिना किसी वैध दस्तावेज के पाया गया। नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए तहसीलदार की उपस्थिति में धान को जप्ती में लिया गया तथा तीनों ट्रैक्टरों को थाने भिजवाया गया।प्रशासन द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध धान परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
धान का काला खेल बेनकाब,दुर्गापुर मंडी में 270 बोरा धान सहित तीन ट्रैक्टर जब्त!
byRajesh Rawat
-
0