बूढाडांड पारा में खेत के पास लेटा मिला जंगली हाथी, वन विभाग सतर्क

 


पत्थलगांव। पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम बूढाडाड के तिलसुठिया पारा में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब खेतों के पास एक जंगली हाथी जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दिया। हाथी को इस स्थिति में देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों को हाथी से दूर रहने की हिदायत दी।

बताया जा रहा है कि हाथी जीवित है और हल्का-फुल्का मूवमेंट भी कर रहा है। फिलहाल वन विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि हाथी किस कारण से जमीन पर लेटा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि हाथी ने कोई नशीली चीज खा ली हो या फिर किसी अन्य कारण से वह इस हालत में हो सकता है।

वन विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और हाथी की हालत का निरीक्षण कर रही है।



गौरतलब है कि इस क्षेत्र में करीब एक दर्जन जंगली हाथियों का दल पिछले कुछ दिनों से लगातार विचरण कर रहा है, जिससे आसपास के गांवों में पहले से ही दहशत का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post