गरीबों का राशन उड़ा: होली के दौरान चोरों ने मचाया हड़कंप

          ग्राम पंचायत नकना की उचित मूल्य दुकान....!!

 धरमजयगढ़़। होली के रंगों और उमंग के पर्व के बीच एक ऐसा स्याह अध्याय भी जुड़ गया, जहां पर चोरों ने धावा बोला और क्षेत्र हड़कंप मच गया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकना स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान पर बीती रात अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से धावा बोल दिया।चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 49 बोरा चावल, 10 बोरी शक्कर तथा 8 बोरा चना‌ लेकर फरार हो गए। घटनास्थल के पास चारपहिया वाहन के टायरों के निशान मिलने से यह आशंका प्रबल हो गई है कि चोरी में फोर व्हीलर का इस्तेमाल किया गया। वारदात को अंजाम देने में गिरोह की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं तड़के सुबह आसपास के ग्रामीणों ने राशन दुकान संचालक रोहित यादव को फोन पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही संचालक स्तब्ध रह गए और तत्काल थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।


वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। होली की खुशियों के बीच गरीब हितग्राहियों के अधिकार पर पड़े इस डाके ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। बहरहाल मामले पुलिस आवश्यक जांच कार्रवाई में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post