एक दिल, दो दुल्हन… सात फेरों में बंधी अनोखी मोहब्बत की कहानी!

 






कोंडागांव (फरसगांव)। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत बैलगांव में 24 मार्च को एक ऐसी शादी संपन्न हुई, जिसने परंपराओं की सीमाओं को मानो नया विस्तार दे दिया। जहां सामान्यतः एक दूल्हा एक ही दुल्हन के साथ सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत करता है, वहीं इस अनोखे आयोजन में एक ही दूल्हे ने दो दुल्हनों के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लिए। बता दें,यह विवाह पूरी तरह से पारंपरिक रीति-रिवाजों और सामाजिक मर्यादाओं के साथ सम्पन्न हुआ। विशेष बात यह रही कि इस रिश्ते में दूल्हे और दोनों दुल्हनों की पूर्ण सहमति थी, जिसे परिवार और समाज ने भी सहज स्वीकार कर लिया। परिणामस्वरूप यह अनूठा विवाह किसी विवाद का नहीं, बल्कि चर्चा और उत्सुकता का विषय बन गया। वहीं शादी से पूर्व दूल्हे द्वारा छपवाए गए विवाह-निमंत्रण पत्र ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें दोनों दुल्हनों के नाम समान रूप से अंकित थे। यह निमंत्रण पत्र पूरे क्षेत्र में कौतूहल का केंद्र बना रहा और लोगों को इस असाधारण विवाह का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित करता रहा। विवाह समारोह में हल्दी, बारात, भोज सहित सभी पारंपरिक रस्में पूरे विधि-विधान के साथ निभाई गईं। और वहीं मंडप में जहां एक साथ दो वधुएं बैठीं, वहीं सात फेरों के दौरान यह दृश्य उपस्थित जनसमूह के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं था। जिसके बाद समारोह के समापन पर दूल्हा और दोनों दुल्हनों ने डीजे की धुन पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया, जिसमें बाराती और ग्रामीण भी शामिल हुए। यह विवाह न केवल एक सामाजिक परंपरा से अलग उदाहरण बना, बल्कि आपसी सहमति और सामाजिक स्वीकृति के अनूठे संगम के रूप में भी याद किया जाएगा। बहरहाल अनोखा शादी का फोटो विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, और युजर्स तरह तरह के कमेंट करते थक नहीं रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post